Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने ढाका में की महिला सुरक्षा और हिंसा उन्मूलन पर चर्चा

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश में लैंगिक समानता और हर प्रकार की लैंगिक हिंसा के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई

01 Dec 2024

ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने ढाका में की महिला सुरक्षा और हिंसा उन्मूलन पर चर्चा

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश में लैंगिक समानता और हर प्रकार की लैंगिक हिंसा के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई है। इस क्रम में, "लैंगिक हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान" की शुरुआत के मौके पर ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट मैट क्राफ्ट और डिटेक्टिव सार्जेंट स्कॉट डिक्सन ने ढाका का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक बांग्लादेशी-ऑस्ट्रेलियाई महिला की मौत से जुड़े मामले में बांग्लादेश पुलिस से चर्चा की।

डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट मैट क्राफ्ट ने बताया कि बांग्लादेश पुलिस के साथ बैठकें सकारात्मक और उपयोगी रही। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच हाल ही में पुलिस सहयोग पर हुए समझौते के नवीनीकरण के बाद यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

ढाका में आयोजित "लैंगिक हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान" के उद्घाटन कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया की कार्यवाहक उच्चायुक्त नार्डिया सिम्पसन, डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट मैट क्राफ्ट और डिटेक्टिव सार्जेंट स्कॉट डिक्सन ने हिस्सा लिया। यहां उनकी मुलाकात बांग्लादेश सरकार के महिला और बाल कल्याण मंत्रालय की सलाहकार शर्मीन एस मुर्शिद और वरिष्ठ सचिव ममताज़ अहमद एनडीसी से हुई।

कार्यवाहक उच्चायुक्त नार्डिया सिम्पसन ने कहा कि बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच लैंगिक हिंसा से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं को समझने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर था। उन्होंने दोनों देशों के बीच इस विषय पर मजबूत साझेदारी का आह्वान किया। ऑस्ट्रेलियाई सरकार लैंगिक समानता और हिंसा उन्मूलन के प्रति लगातार काम कर रही है। बांग्लादेश में इस अभियान के माध्यम से दोनों देशों ने इस साझा उद्देश्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस ने ढाका में की महिला सुरक्षा
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश में लैंगिक समानता और हर प्रकार की लैंगिक हिंसा के खिलाफ प्रतिबद्धता दोहराई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News